फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में परिवार समेत वकील घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर/खागा। खागा कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर महिचा मंदिर के पास सोमवार शाम रोडवेज बस और वैन की सीधी भिड़ंत हो गई। जिससे वैन सवार वकील और उनके परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल से कानपुर के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन


कानपुर के जूही थाना क्षेत्र के बारा देवी निवासी अधिवक्ता प्रदीप कुमार पत्नी अनीता व परिवार के सदस्य राजा पुत्र गयाशंकर, निवासी रसधना, थाना सिकंदरा, कानपुर देहात, एएस माथुर पुत्र आरपी माथुर, सिकदंरा कानपुर देहात के साथ सोमवार शाम इलाहाबाद से कानपुर वैन से आ रहे थे। हाईवे पर महिचा मंदिर पुलिस चौकी के पास इलाहाबाद की ओर जा रही रोडवेज बस उनकी वैन से भिड़ गई। जिससे कार सवार सभी लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने घायलों को कार से निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां घायलों की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर आशीष ने प्राथमिक इलाज के बाद कानपुर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सड़क हादसे में परिवार समेत वकील घायल
- हाईवे पर वैन-बस भिड़ने से हुई दुर्घटना
- कार सवार पांचों घायल कानपुर रेफर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें