हार्ट अटैक से किसान की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
एट। क्षेत्र के बिलायां गांव निवासी एक किसान की सोमवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह पंप से डीजल लेकर घर लौट रहा था।
एट थाना क्षेत्र के बिलायां गांव निवासी प्रेम नारायण तिवारी किसान थे। सोमवार सुबह वह साइकिल से डीजल जखौली स्थित पंप पर गए थे। लौटते समय प्रेम नारायण गश खाकर साइकिल से गिर गए। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। खबर मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी करने लगी किंतु परिजनों ने मना कर दिया।
परिजनों का कहना था कि प्रेम नारायण को तीसरा हार्ट अटैक पड़ा था, जिससे उनकी मौत हो गई। गांव में प्रेम नारायण पर बैंक का करीब डेढ़ लाख रुपये कर्ज होने की चर्चा रही लेकिन परिजनों ने कर्ज की बात से इनकार किया है। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे ने बताया कि किसान की मौत हार्ट अटैक से हुई है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया था।
साइकिल से डीजल लेकर घर लौट रहा था