फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर फंदे पर लटकाया था चालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या कर फंदे पर लटकाया था चालक का शव
विज्ञापन


हमीरपुर। थाना ललपुरा के पौथिया गांव के पास पेड़ से लटके मिले ट्रक चालक की गला घोंटकर हत्या की गई थी। हत्यारों ने शव को पेड़ से फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रूप दिया था। घटना का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हुआ है। ट्रांसपोर्टर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

फतेहपुर जनपद के चांदपुर थानाक्षेत्र के गौरिहारी गांव निवासी जितेंद्र साहू जेएमडी ट्रांसपोर्ट के मालिक चित्तर सिंह का ट्रक चलाता था। चालक मप्र से मौरंग लादकर कानपुर जा रहा था। इधर ओवरलोडिंग चेकिंग होने व एआरटीओ के राठ-हमीरपुर मार्ग में लगे होने पर शुक्रवार रात चालक ने खलासी सर्वेश के साथ ट्रक को ललपुरा थानाक्षेत्र के पौथिया के निकट खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


रात करीब नौ बजे चालक खलासी को बिना बताए कहीं निकल गया। जब काफी देर हो गई तब खलासी अन्य ड्राइवरों के साथ उसे ढूंढने निकला। जहां सड़क किनारे स्थित बगीचे में लगे सूखे महुएं के पेड़ से चालक जितेंद्र का शव लटका देखा। करीब 10 बजे ललपुरा पुलिस को मिली सूचना के बाद पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से रात तीन बजे शव को नीचे उतार पाई थी।

सीओ सदर एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चालक की गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। बताया कि हत्या करने के बाद शव को पेड़ पर फंदे के सहारे लटकाया गया था। बताया कि ट्रांसपोर्टर चित्तर सिंह की सूचना पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

घटना के खुलासे को पूछताछ तेज
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस की जांच तेज हो गई है। सोमवार की शाम एएसपी बीलाल साहब, सीओ एसएन वैभव पांडेय व ललपुरा थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार वर्मा के साथ कोतवाली में बैठक कर एक युवती व एक महिला से पूछताछ शुरू कर दी है। एएसपी से मामले के संबंध में पूछा तो बताया कि अभी जांच चल रही है।

पेशेवर अपराधियों की हो सकती चाल
चालक की हत्या में साधारण नहीं बल्कि पेशेवर अपराधियों के शामिल होने से इंकार नहीं किया जा सकता। पहले चालक की गला घोंटकर हत्या करना और फिर शव को पेड़ से लटकाने में शातिर व पेशेवर अपराधी हो सकते हैं। अपराधियों ने हत्या की घटना को आत्महत्या बनाने में पूरे दिमाग का इस्तेमाल किया।

घटना में जितेंद्र के ट्रक के ही रस्से का प्रयोग किया गया। इतना नहीं हत्यारोपियों ने रस्से का फंदा जिस तरह लगाया था उसे पुलिस को खोलने में कई घंटे लग गए। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि पेड़ की डाल पर करीब 15 से 20 फंदे लगे थे और आधा रस्सा जमीन पर पड़ा था।
विज्ञापन


जितेंद्र का सिर ऊपर की ओर था
पुलिस का मानना है कि जब कोई व्यक्ति फांसी लगाता है तो उसका सिर नीचे की ओर लटक जाता है। जबकि जितेंद्र का सिर ऊपर की ओर था। जो हत्या किए जाने की आशंका जाहिर कर रहा था। पुलिस इन्हीं साक्ष्यों को लेकर घटना के खुलासे के लिए आगे बढ़ रही है।

- पीएम रिपोर्ट आने के बाद अज्ञात लोगों पर हुआ मुकदमा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें