अमर उजाला ब्यूरो
रसूलाबाद।
भूमि विवाद में गुरुवार को रसूलाबाद कस्बे में एक किसान के सिर में गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक को सीएचसी रसूलाबाद से हैलट के लिए गंभीर हालत में रेफर किया गया है। वहीं, पुलिस फायरिंग से इंकार कर रही है। हालांकि किसान के परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।
रसूलाबाद कस्बे के ढकवन मजरा मल्लपुर निवासी संदीप (22) पुत्र राम कुमार खेत जोत रहा था। तभी ग्राम के निवासी सुरेंद्र उर्फ सागर ने पीछे से सिर में गोली मारकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। घायल को सीएचसी ले जाया गया। जहां डा. अजीत वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते हैलट रेफ र कर दिया। डा. वर्मा ने गोली भी लगने की आशंका व्यक्त की है। वहीं, दूसरे पक्ष से सुरेंद्र उर्फ सागर भी घायल हुआ है। थाने में तहरीर देते समय पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। सुरेंद्र लोक शिक्षा समिति में ब्लाक समन्वयक भी बताया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि एक बीघा भूमि संदीप ने मां पुष्पा देवी के नाम बैनामा कराया था। उससे सुरेंद्र खुन्नस मानता था। उसने उसकी मेड़ तोड़ दी। गुरुवार को संदीप खेत जोतने गया तो घात लगाए बैठे सागर ने हमला कर दिया। इससे उसके सिर पर घाव हैं। ग्रामीणों की माने तो उसने तमंचे से एक फ ायर किया। वहीं, सुरेंद्र उर्फ सागर के भी चोट आई है।
थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि गोली चलने की पुष्टि ग्रामीणों ने नहीं की है। डाक्टरी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। आरोपी सागर के असलहा मंगवाए जा रहे हैं। डाक्टरी रिपोर्ट के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी। झगड़ा होने का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। देर शाम तक किसान की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी
रसूलाबाद के ढकवन मजरा मल्लपुर का मामला
- युवक को सीएचसी से हैलट रेफर किया गया
- पुलिस फायरिंग से कर रही इंकार, डाक्टरी रिपोर्ट का इंतजार