घाटमपुर। नेयवेली पावर प्लांट इलाके में भाकियू के बैनर चल रहे धरना प्रदर्शन में बुधवार की सुबह किसानों ने धरनास्थल जानकी धर्मशाला (लहुरीमऊ) के आसपास और गांव के अंदर, मंदिर, मस्जिद और स्कूल परिसर में सफाई अभियान चलाया। जबकि, धरनास्थल पर समय काटने के लिए ढोलक, मंजीरा, खंजरी, झींका और हरमोनियम वाद्ययंत्रों की ताल पर भजन-कीर्तन और गीत-संगीत के कार्यक्रम भी चलते रहते हैं।
भाकियू कानपुर के जिलाध्यक्ष रविप्रताप सिंह ने बताया कि किसानों की मांगों पर विचार और उनका उचित समाधान निकालने की बात पर प्रशासन ने संकेत दिए हैं। बताया कि मंगलवार को किसानों के प्रतिनिधिमंडल से हुई वार्ता में भी जिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने मामले का सार्थक हल निकालने का भरोसा दिया है।
बता दें कि, किसानों ने पावर प्लांट के लिए अधिग्रहीत की गई भूमि का चार गुना मुआवजा दिलाने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की मांग को लेकर धरना शुरू कर रखा है।
स्कूल, मंदिर, मस्जिद और गलियों में की सफाई
पावर प्लांट इलाके में जारी है किसानों का धरना