फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 1700 क्विंटल आलू का बीज आवंटित, 15 से बंटेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रासर
विज्ञापन

- बीते वर्ष की अपेक्षा 200 क्विंटल अधिक मिला बीज, चिप्सोना, सूर्या सहित कई अच्छी प्रजातियों की होगी खेती

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। जिले के किसानों के लिए उद्यान विभाग को शासन से 1700 क्विंटल आलू बीज आवंटित कर दिया है। यह बीज 2680 से लेकर 3495 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिलेगा। इस वर्ष 200 क्विंटल आलू बीज का अधिक आवंटन हुआ है। इसमें चिप्सोना, सूर्या, बहार सहित कई प्रजातियों का आलू शामिल है।
जनपद में बड़ी संख्या में किसान आलू की खेती करते है। जिले में धान और गेंहू के अतिरिक्त आलू की खेती की जाती है। गत वर्ष जिले में 19600 हेक्टेयर आलू की बुआई की गई थी। आलू की महंगाई को देखते हुए इस बार विभाग 21000 हेक्टेयर आलू की बुआई की संभावना है।
विज्ञापन

बीते वर्ष जिले को 1500 क्विंटल आलू का बीज आवंटित हुआ था, इस बार यह बढ़कर 1700 क्विंटल हो गया है। अच्छी मात्रा में बीज का आवंटन होने से किसानों को उन्नतशील बीज मिलने से आसानी होगी। शासन से दिए गए निर्देशाें के अनुसार आलू के बीज की बिक्री में पहले आओ-पहले पाओ की रणनीति को अपनाया जाएगा।
इसके लिए जिले के 222 किसानों ने पंजीकरण करवा लिया है। इसमें सबसे अधिक किसान जसवंतनगर, इकदिल और ताखा क्षेत्र के है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पंजीकरण के 10 तक का समय है, इसके बाद 15 से 20 तक आलू के बीज की बिक्री शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन



इन प्रजातियों का मिलेगा बीज
कुफरी बहार, कुफरी चिप्सोना-1, कुफरी सूर्या, कुफरी मोहन और कुफरी पुखराज बीज मिलेगा।

-
आलू बीज की बुकिंग चल रही है। 222 किसानों ने पंजीकरण भी करवा दिया है। पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किसानों को बीज उपलब्ध करवाया जाएगा। श्याम सिंह, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें