फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी कर अपना घर बसाना चाहती थी वो पर माता पिता ने किया इंकार, फिर हुआ कुछ ऐसा कि मच गया कोहराम

Mon, 20 May 2019 09:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
शादी करना चाहती थी बेटी माता पिता ने किया इंकार तो मौत को लगाया गले - फोटो : social media
विज्ञापन
हमीरपुर में परिजनों से किशोरी ने मनपसंद शादी कराने की बात कही तो घरवालों ने उसके नाबालिग होने की बात कह मामला टाल दिया। इससे नाराज होकर उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


मुख्यालय के गौरादेवी मोहल्ले की घटना है। यहां दिनेश अपने परिवार के साथ रहता है। दिनेश पेशे से चालक है। उसकी पत्नी सुकीर्ति सुमेरपुर विकासखंड के बिलहड़ी गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। वह वहीं रहती है। इधर शहर में दिनेश के साथ उसका छोटा पुत्र रविकुमार और पुत्री नेहा (17) रहती थी।

 
विज्ञापन

बड़ी बहन के देवर से शादी करना चाहती थी छोटी बहन

समीप ही नेहा की दादी सियादुलारी उससे अलग रहती हैं। दिनेश ने पुलिस को बताया सोमवार की सुबह वह सात बजे घर से निकला था। उसके पुत्र रविकुमार ने फोन पर नेहा के फांसी लगाने की जानकारी दी। जिस पर वह मौके पर पहुंचा और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। बताया कि उसकी पुत्री ने इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी।

बताया उसकी बड़ी पुत्री मधू मेरापुर में ब्याही है। मधू के देवर से शादी करने की जिद पर नेहा अड़ी थी। उसने बालिग होने पर उसकी शादी कराने की बात कही थी। मगर पुत्री नहीं मानी और और उसने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। क्राइम इंस्पेक्टर श्रीप्रकाश वाजपेई ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें