फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीज की मौत से पहले सीधे संपर्क में आने वाले डॉक्टरों समेत स्टाफ के 17 लोग निगेटिव

Sun, 19 Apr 2020 06:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन
कानपुर के हैलट अस्पताल में कोरोना से मरने से पहले चुन्नीगंज स्थित अपोलो स्पेक्ट्रा अस्पताल में भर्ती कर्नलगंज के कपड़ा कारोबारी का इलाज करने वाले चार डॉक्टरों समेत स्टाफ के 17 लोगोें की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 
विज्ञापन


इससे अस्पताल के समूचे स्टाफ ने राहत की सांस ली है। बता दें डॉक्टरों समेत अस्पताल के 100 लोग 14 दिन के लिए क्वारंटीन हैं। कारोबारी के अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान फिजीशियन डॉ. शाहिद सहित चार डॉक्टर, पांच स्टाफ नर्सों समेत 17 लोग सीधे उनके संपर्क में आए थे। 

इसके चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 16 अप्रैल को सभी के सैंपल लिए थे। रात में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसी नर्सिंगहोम में काम करने वाले पांच अन्य चतुर्थ श्रेणी कर्मी कर्मचारी भी अस्पताल में ही क्वारंटीन हैं। 
विज्ञापन


इन्हें मोहल्ले वालों ने घर में नहीं घुसने दिया था। अस्पताल के 78 अन्य कर्मी अपने घरों में क्वारंटीन हैं। अस्पताल के निदेशक डॉ. जमालुद्दीन ने बताया कि कोरोना का प्रभाव शुरू होते ही उन्होंने अस्पताल के पूरे स्टाफ को किट, मास्क आदि उपलब्ध करा दिए थे। इसी वजह से संक्रमित के सीधे संपर्क में आने वालों की भी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें