फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 1632 हेक्टेयर फसल बर्बाद, राजस्व रिपोर्ट में नुकसान शून्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जिले में शनिवार और रविवार को तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की छह माह की मेहनत बर्बाद हो गई। कृषि विभाग ने 1632 हेक्टेयर फसल प्रभावित बताई है। वहीं, राजस्व विभाग के आंकड़ों में नुकसान शून्य बताया गया है।
विज्ञापन


बीते दो दिन में बिल्हौर, चौबेपुर, शिवराजपुर और घाटमपुर के गांवों में फसलें खेतों में बिछ गईं। कटी फसलें बार-बार भीगने से गुणवत्ता भी प्रभावित हुई है। खेतों में जलभराव से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। कृषि विभाग के अनुसार, 1036 हेक्टेयर गेहूं की फसल को नुकसान हुआ। 255 हेक्टेयर मूंग, 110 हेक्टेयर मक्का और 231 हेक्टेयर उड़द भी प्रभावित हुई। विभागीय टीमों ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर सत्यापन किया।

लेखपालों ने फसल बर्बादी की प्राथमिक रिपोर्ट शून्य दी है। दोनों विभागों के आंकड़ों में विरोधाभास है। वास्तविकता फाइनल रिपोर्ट के बाद ही तय होगी। किसानों को अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, जो बेमौसम बारिश से टूट गई। कई किसानों की फसल पूरी तरह नष्ट होने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन




सबसे ज्यादा गेंहू की फसल को नुकसान हुआ है। अब कृषि और राजस्व विभाग के आंकड़ों का मिलान कर अंतिम रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। उसी आधार पर मुआवजा दिया जाएगा। -आरएस वर्मा, उपनिदेशक कृषि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें