फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा, प्रसपा ने मनाई लोहिया की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने शनिवार को डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाई।
विज्ञापन


प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष शुभम रॉय के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने आवास विकास स्थित लोहिया प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष शुभम रॉय ने कहा कि लोहिया ने गांधीजी के साथ आजादी के आंदोलन में भाग लिया। लोहियाजी को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। प्रदेश सचिव विश्वास गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष पाल, जिला प्रवक्ता देवेंद्र सिंह यादव, राजेंद्र यादव, किशन शर्मा, शिखर सक्सेना, सुनील यादव, सचेंद्र प्रताप सिंह, सुग्रीव सिंह, मनमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों ने डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। बसपा लोकसभा क्षेत्र प्रभारी मनोज अग्रवाल ने कहा कि लोहिया सच्चे समाजवादी चिंतक थे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी, पूर्व दर्जा मंत्री सतीश दीक्षित, इलियास मंसूरी, यूनुस अंसारी, पुष्पेंद्र यादव, जितेंद्र यादव और अरशद जमाल सिद्दीकी आदि रहे। इससे पहले सपाइयों ने डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें