फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा के बेटे ने दलाईलामा से पूछे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। यहां के एक युवा ने अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में भाग लेकर तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से सवाल-जवाब किए। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में 29 से 31 अक्तूबर तक तीन दिवसीय राउंड स्क्वायर कांफ्रेंस हुई। इसमें विभिन्न देशों के दो सौ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


बांदा डीसीडीएफ के पूर्व अध्यक्ष और मूलरूप से बिसंडा गांव निवासी सुधीर सिंह के पुत्र यशोवर्धन सिंह को भी इसमें शामिल होने का मौका मिला। यशोवर्धन वाराणसी कके सनबीन स्कूल का 11वीं का छात्र है। यशोवर्धन ने बताया कि उसने दलाई लामा से पूछा था कि- जब चारों तरफ नफरत का माहौल है तो वह इतने आशावादी और वफादार कैसे रह सकते हैं?

दलाई लामा ने जवाब दिया कि- सोच हमेशा सकारात्मक होनी चाहिए। उदाहरण दिया कि छह माह का बच्चा जो अभी बोलने और भाषा से अंजान है, वह कोई कार्टून या अच्छा दृश्य देखकर मुस्कुरा उठता है, जबकि खराब दृश्य देखकर रोने लगता है या चेहरे पर नकारात्मक अथवा गुस्से के भाव उभर आते हैं। गुस्से से बाहर निकलते ही इंसान अच्छा सोचने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें