अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। कलक्ट्रेट में सोमवार को बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर नाराजगी जताई। अधिशासी अभियंता का वेतन रोकने और डीएफओ के गैरहाजिर पर नोटिस जारी किया है।
जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ आईजीआरएस. शिकायतों की समीक्षा की। जल निगम में सबसे ज्यादा शिकायतें लंबित रहने पर अधिशासी अभियंता का वेतन रोकने का निर्देश व स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
बैठक में डीएफ.ओ की उपस्थिति न होने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके अलावा विद्युत एसडीओ द्वारा समय से शिकायत का निस्तारण न करने पर नाराजगी जताई। कहा कि लंबित प्रकरणों का आज शाम तक निस्तारण करें। इस बैठक में अपर जिलाधिकारी विजय नारायण पांडेय, उपजिलाधिकारी इंदु प्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी आदि मौजूद रहे।