फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना क्रय केंद्र में नहीं हो रही खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बकेवर (फतेहपुर)। गन्ना क्रय केंद्र में किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ नहीं मिल रहा है। किसानों को समय से पर्ची न मिलने की वजह से गन्ना बेचने मेें बिचौलियों का सहारा लेना पड़ता है। जो औने-पौने दाम में गन्ना खरीदते हैं और समर्थन मूल्य का लाभ उठाते हैं। जो किसान सीधे तौल कराना चाहते हैं, उनके गन्ने की हफ्तों तौल नहीं होती है। ट्राली में लदा गन्ना क्रय केेंद्र में सूख जाता है। इस समस्या को हल कराने में अधिकारी नाकाम हैं।

बकेवर निवासी राजू अवस्थी ने बताया कि गन्ना क्रय केंद्र में एक सप्ताह से तौल बंद है। एक भी किसान के गन्ने की तौल नहीं हुई है। ट्राली में लदा हुआ गन्ना सूख रहा है। किसान सज्जाद और कामता प्रसाद तिवारी ने बताया कि 15 दिन से गन्ना बेचने की पर्ची नहीं मिली है। ये पर्चियां गन्ना मिल से किसानों के लिए जारी होती हैं। केंद्र प्रभारी किसानों को पर्ची नहीं दे रहे हैं। जब तौल कराने की तारीख निकल जाएगी तो पर्ची मिलेगी।
विज्ञापन


किसान रमेश पाल व रामसनेही यादव ने बताया कि तेज धूप में गन्ना बहुत जल्दी सूख जाता है। चार दिन बीतने के बाद केंद्र प्रभारी उस गन्ने को मानक विहीन कह कर तौल कराने से मना कर देते हैं।
विज्ञापन


उप प्रबंधक जनार्दन सिंह का कहना है कि क्रय केंद्र में बिना पर्ची के बहुत से किसानों ने ट्रालियां खड़ी कर दी हैं। जिन किसानों का नंबर है, उनकी ट्राली क्रय केंद्र से दूर लगी हैं। इससे तौल नहीं हो पा रही है। जब यह ट्रालियां हटेंगी तभी तौल शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें