फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ लोगों को खाली करने पड़ेंगे सरकारी आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल परिसर में चतुर्थश्रेणी आवासों पर काबिज नौ लोगों के खिलाफ सीएमएस ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है। नोटिस देने के बाद भी आवास खाली न करने पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल के चतुर्थश्रेणी आवासों में बाहरी लोगों के कब्जे की शिकायत पर सीएमएस डॉक्टर बीबी पुष्कर ने टीम बना कर जांच कराई थी। जांच में 16 बाहरी लोगों के रहने की बात सामने आई। इस खबर को अमर

उजाला ने प्राथमिकता से प्रकाशित किया था। इसके बाद सीएमएस ने इन लोगों को आवासों को खाली कराने के लिए नोटिस भेजा। इनमें सात लोगों ने अपनों आवासों को खाली कर दिया। नोटिस मिलने के बाद भी नौ लोगों ने सरकारी आवासों को खाली नहीं किया गया। गुरुवार को सीएमएस ने अवैध रुप से सरकारी आवास में कब्जा किए
विज्ञापन


बनवारी, ब्रजेश बाथम, किरनदेवी, टिंकल, मनोज कुमार, अर्पित कुमार, मनोज बाथम, दीपक कुमार, गौरव के खिलाफ शहर कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। सीएमएस ने इस संबंध में डीएम और एसपी के साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट को भी कापी भेजी है। उधर, विभागीय सूत्रों ने बताया कि जो जांच हुई उसमें


काफी खामियां है। अभी भी चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों के आवासों में कुछ ऐसे लोग रह रहे है। जिनका आवास आवंटित नहीं हुआ है। इसके अलावा क्लास थ्री में भी कई लोग निवास कर रहे है। उधर, शहर कोतवाल संजीव राठौर ने बताया कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। सीएमएस ने बताया कि नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर भेज दी है।
विज्ञापन


नौ कब्जेदारों के खिलाफ दी तहरीर
लोहिया कैंपस के आवासों पर कब्जा करने वालों की भेजी सूची, नोटिस के बाद भी आवास खाली न करने पर सीएमएस ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें