फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान व मकान से हजारों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। चोरों ने परचून दुकान और मकान का ताला तोड़ कर हजारों का माल ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल की। तहरीर के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गांव बेला सरायगजा निवासी जनवेजय की घर के बाहर परचून की दुकान है। रविवार की रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ कर अंदर घुस गए। चोरों ने दुकान की गोलक को खोल कर नगदी निकाल ली। इसके बाद घी, साबुन समेत अन्य सामान ले गए। दुकानदार ने बताया कि चोर उनके यहां से 60 हजार का माल ले गए। इसी

गांव के अमर सिंह के सूने पड़े मकान का ताला तोड़ कर चोर अंदर घुस गए। चोरों ने यहां से हजारों का माल चोरी कर ले गए। अमर सिंह दिल्ली में नौकरी करते है। इसकी सूचना आसपास के लोगों ने अमर सिंह को मोबाइल पर दे दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल की। दुकानदार ने तहरीर दी लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परचून दुकान और बंद घर से हजारों की चोरी
थाना क्षेत्र के गांव बेला सरायगजा में एक ही चोरों ने बोला धावा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें