अमर उजाला ब्यूरो
मोहम्मदाबाद। निकाय चुनाव में नगर पंचायत से भाजपा, सपा के अध्यक्ष और एक सभासद प्रत्याशी पर पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली मोहम्मदाबाद राजेश पाठक ने बताया कि दरोगा हरेंद्र सिंह शहर में गश्त पर थे। इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत से सपा प्रत्याशी हरीश कुमार यादव के चुनावी पोस्टर, स्टीकर बिजली के खंभों पर लगे देखे। इसी तरह भाजपा प्रत्याशी बृजेश दुबे के पोस्टर व झंडे संकिसा रोड, बेवर -फतेहगढ़ रोड पर स्थित सरकारी संपत्ति पर लगे
मिले। वार्ड नंबर 12 राजीव नगर से सदस्य पद की निर्दलीय प्रत्याशी मुन्नी देवी के पोस्टर कन्या प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदाबाद की दीवारों पर लगाए गए थे। दरोगा हरेंद्र की तहरीर पर हरीश यादव, बृजेश दुबे और मुन्नी देवी के खिलाफ चुनाव आचार सहिंता का खुला उलंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बिना अनुमति कार्यालय खोलने पर सभासद प्रत्याशी संहिता में फंस गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष तिवारी व दरोगा सुरेंद्र सिंह ने मंगलवार को गश्त पर थे। इस बीच अफसरों को सूचना दी गई कि शहर के मोहल्ला अंबेडकर नगर नरकसा में सभासद पद की प्रत्याशी ज्योति वर्मा पत्नी अशोक वर्मा ने बगैर अनुमति के अपने कार्यालय का उद्घाटन कर लिया। अधिकारी मौके पर पहुंचे और सभासद पद की प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई।
सपा और भाजपा प्रत्याशी पर मुकदमा
सदस्य पद की निर्दलीय प्रत्याशी पर भी रिपोर्ट दर्ज
सरकारी संपत्ति पर पोस्टर लगाने पर हुई कार्रवाई