फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर सवा दो लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान के घर सवा दो लाख की चोरी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जालौन। नगर को मोहल्ला भवानीराम निवासी किसान के घर से चोर रविवार रात नगदी, जेवर सहित करीब सवा दो लाख का माल पार कर ले गए। मौका ए वारदात की पड़ताल कर पुलिस ने आसपास रहने वाले चार संदिग्ध लोगों को उठाया है। किसान ने पुलिस को तहरीर दी है।
जालौन के मोहल्ला भवानीराम निवासी रामशरण बादल किसान हैं। रविवार रात खाना खाने के बाद वह परिवार के साथ कमरे में सो गए थे। देर रात छत पर चढ़कर चोर उनके घर में घुस आए।
विज्ञापन


चोर कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये और चूड़ी, कंगन, चेन बाला सहित दो लाख से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गए। सुबह घर का सामान बिखरा देखकर परिजनों के होश उड़ गए। राम शरण ने पड़ोसियों को चोरी की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस को छत पर पैरों के निशान मिले।
विज्ञापन


जालौन कोतवाल महाराज सिंह का कहना है चोर आसपास के ही हो सकते हैं। जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया, उससे लगता है कि चोरों को घर में घुसने का रास्ता पता था। पुलिस ने चार संदिग्ध लोगों को उठाया है। लोगों का आरोप था कि पुलिस गश्त में लापरवाही बरतती है, इससे चोरों के हौसले बुलंद हैं और आए दिन कहीं न कहीं चोरी हो जाती है।

छत पर चढ़कर घर में घुसे थे चोर
पुलिस ने चार संदिग्ध लोगों को उठाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें