फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई रिक्शा में उतरा करंट, बेटे की मौत, पिता झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्लागंज। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के भातू फ ार्म मोहल्ले में ई-रिक्शा में चार्जिंग के दौरान करंट उतर आया। करंट की चपेट में आई बेटी को बचाने में पिता चपेट में आ गया। वहां खड़े बेटे ने पिता के हाथ पकड़ लिए। इससे दोनों चपेट में आ गए। शोरगुल सुनकर पड़ोस के लोग दौड़े। दोनों को उर्सला में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


भातू फ ार्म निवासी राकेश दीक्षित (45) ने बताया कि तीन साल पहले पत्नी विद्यावती की मौत हो गई थी। वह सबसे बड़ी बेटी पिंकी (15), रिंकी (13), बेटा अभय (12), अजय (10) व आनंद (8) के साथ निजी मकान में रहते है। गुरुवार की सुबह रोज की तरह उनका ई-रिक्शा चार्जिंग में लगा था। तभी पिंकी किसी काम से निकली। इस दौरान उसका हाथ रिक्शे पर पड़ गया। जिससे वह करंट की चपेट में आ गई। चीख सुनकर दौड़े पिता ने बेटी को झटका देकर


करंट से छुड़ाया, तभी वह करंट की चपेट में आ गए। कुछ दूर खड़े अभय ने पिता को करंट से चिपकते देख बचाने को दौड़ा। अभय ने पिता का हाथ पकड़ लिया। इससे वह भी चिपक गया। इस दौरान मोहल्ले के लोग दौड़े और किसी तरह से मेन स्विच से तार हटाया। करंट से पिता-पुत्र बेहोश हो गए। लोगों ने पिता-पुत्र को उर्सला में भर्ती कराया। यहां अभय को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल ने बताया कि घटना के बारे में कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। मामला जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ई-रिक्शा में उतरा करंट, बेटे की मौत पिता झुलसा
चार्जिंग के दौरान रिक्शे में उतरा था करंट
पिता को बचाने के चक्कर में बेटे ने गंवाई जान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें