फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं था हेलमेट, सिर की चोट जानलेवा बनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। लाख चेतने के बाद भी हेलमेट न पहनना बाइक सवार युवक की मौत का सबब बन गया। शहर कोतवाली के जिला अस्पताल के पास रविवार की देर रात सामने आए मवेशी को बचाने में बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक सवार युवक का सिर डिवाइडर से टकरा गया। युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहने था।


सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और शव घर लेकर चले गए। सोमवार सुबह परिजनों ने शव मगरवारा स्थित फैक्ट्री गेट के सामने रखकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे मगरवारा चौकी इंचार्ज ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। फैक्ट्री प्रबंधन से बात कर मृतक के परिवारीजनों को दो लाख रुपये मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। तब जाकर हंगामा शांत हुआ।
विज्ञापन



शहर कोतवाली के रूपनीखेड़ा मगरवारा निवासी मुकेश (20) पुत्र बउवा वर्मा रविवार देर रात बाइक से पीडीनगर की ओर जा रहा था। जिला अस्पताल के निकट सामने मवेशी आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। मुकेश का सिर डिवाइडर से टकरा गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की जेब में मिले मोबाइल से सूचना घर वालों को दी। परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने शव का पोस्टमार्टम न कराने की बात कही। इस पर पुलिस ने लिखित लेकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक मुकेश मगरवारा स्थित मिर्जा फैक्ट्री में काम करता था।
विज्ञापन



रविवार सुबह परिजन शव लेकर फैक्ट्री पहुंचे और गेट पर रखकर हंगामा काटने लगे। हंगामें की सूचना पर चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार दुबे फैक्ट्री पहुंचे और हंगामा काट रहे परिजनों को समझाने का प्रयास। परिजनों ने मुआवजे के अलावा परिवार के एक सदस्य को फैक्ट्री में काम देने की बात कही। चौकी इंचार्ज ने फैक्ट्री प्रबंधन से बात कर 2,21000 रुपये का मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की बात कही। तब जाकर हंगामा शांत हुआ। मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। पत्नी सुषमा के अलावा तीन बच्चे हैं। एसआई प्रमोद कुमार दुबे ने बताया कि मुआवजा परिजनों को दिला दिया गया है। नौकरी भी फैक्ट्री प्रबंधन के लोगों ने देने की बात कही है।


नहीं था हेलमेट, जानलेवा बनी सिर की चोट
मवेशी को बचाने में
रविवार की रात फैक्ट्री से घर लौट रहा था युवक
फैक्ट्री गेट पर शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा
दो लाख रुपये मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी के आश्वासन पर शांत हुए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें