दो वारंटी गिरफ्तार, कोर्ट भेजे
मूसानगर। स्थानीय पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। उनको एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया।
थाना इंचार्ज भीमसेन पोनियां ने बताया कि क्योंटरा निवासी राजू और सरौटा निवासी राजाराम के खिलाफ एसडीएम कोर्ट से वारंट जारी किये गए थे। दोनों लोगों को पाबंद किया गया था।