फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्केटिंग इंस्पेक्टर के खिलाफ कालाबाजारी में दर्ज होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्केटिंग इंस्पेक्टर के खिलाफ कालाबाजारी में दर्ज होगी रिपोर्ट
विज्ञापन


शमसाबाद(फर्रुखाबाद)। मार्केटिंग विभाग के गोदाम में मारे गए छापे में एसडीएम व तहसीलदार को गंभीर अनियमितताएं मिली हैं। मार्केटिंग इंस्पेक्टर व गोदाम पर कार्यरत कर्मचारी और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कालाबाजारी का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी है।

कायमगंज के उप जिलाधिकारी अजीत सिंह ने तहसीलदार गजेंद्र सिंह को लेकर मार्केटिंग विभाग के गोदाम पर गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे छापा मारा। शाम करीब 5 बजे तक चले छापे में तमाम खामियां पाई गईं। बीती रात पकड़े गए 225 बोरी चावल भी यहीं से लिया किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम अजीत सिंह ने बताया कि मार्केटिंग इंस्पेक्टर नीरू और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तथा ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने के लिए पूति निरीक्षक को लिख दिया गया है। जिलाधिकारी को यहां पाई गई गंभीर अनियमितताओं की रिपोर्ट भेजी गई है। बताते चलें कि मार्केटिंग इंस्पेक्टर नीरू की शमसाबाद में पहली पोस्टिंग है।

- गोदाम में 225 बोरी चावल मिला, गंभीर अनियमितताएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें