फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले नालों में गिरे तीन बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। मॉडल सिटी को लेकर शहर में बनाए जा रहे नालों व सड़कों पर ठेकेदारों की मनमानी नागरिकों पर भारी पड़ रही है। एक माह से खुदे पड़े नालों का निर्माण पूरा न कराए जाने से बारिश के कारण नालों में लबालब पानी भर गया है। गुरुवार की दोपहर झमाझम बारिश से नाले उफना गए और सड़क पर पानी बहने लगा।
विज्ञापन


इसी दौरान गुजरे तीन बाइक सवार व आधा दर्जन राहगीर पानी का अंदाजा नहीं लगा सके और नालों में गिर गए। नालों में सरिया लगने से सभी लोग चुटहिल हो गए।

शहर में जीजीआईसी, पारस होटल के पास व सुभाष चौक में नाला व सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। एक माह पहले नालों की खुदाई कराकर उन्हें छोड़ दिया गया। नालों का निर्माण कराकर उन्हें ढके न जाने से बारिश के मौसम में नाले हादसों को दावत दे रहे है।

गुरुवार की दोपहर झमाझम बारिश से नालों में पानी भर गया। सड़क से पानी बहने से बाइक सवार व राहगीर नाला खुदा होने का अंदाजा नहीं लगा सके। जिससे तीन बाइक चालक पारस होटल के समीप नाले में गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बाइक सवार विमल, देवीदीन व राहुल को नाले से बाहर निकाला। इस हादसे में आधा दर्जन लोग चुटहिल हो गए। जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया।

-शहर में खुदे पड़े अधूरे नाले बने मुसीबत, बारिश का पानी भर जाने से नहीं लगा अंदाज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें