फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आकर वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झींझक। हावड़ा से जोधपुर जा रही जोधपुर एक्सप्रेस की चपेट में आने से बुधवार की शाम एक वृद्धा की मौत हो गई। इंजन में शव के अवशेष फंसने से चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। करीब 10 मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन

हावड़ा से जोधपुर की ओर तेज रफ्तार में जा रही 12307 जोधपुर एक्सप्रेस जैसे ही झींझक रेलवे स्टेशन पास कर रही थी, तभी शाम 6.25 बजे खंभा नम्बर 1080 का 19 व 21 के बीच खानपुर सड़क की तरफ से रेलवे ट्रैक पार कर रही करीब 70 वर्षीय वृद्धा ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे उसके चीथड़े उड़ गए। इस पर चालक ने ट्रेन को आपात कालीन ब्रेक लगा कर अक्षय वट आश्रम के पास रोक लिया। बाद में चालक ने इंजन को चेक कर 6.35 बजे ट्रेन को रवाना किया। स्टेशन मास्टर आर कुमार मीणा ने मेमो जीआरपी चौकी भेजा। सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन शव ज्यादा क्षतिग्रस्त होने के कारण शिनाख्त नहीं हो पाई। चौकी प्रभारी झींझक के के त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के शरीर पर काला पेटीकोट ,लाल क्रीम रंग की साड़ी थी।
विज्ञापन


इंजन में अवशेष फंसने से चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें