कानपुर। कमिश्नरी पुलिस ने वांछित और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए सोमवार को अभियान चलाया। तीन दिवसीय इस अभियान के पहले दिन 160 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया जबकि पांच वांछित भी पुलिस के हत्थे चढ़े। एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि पकड़े गए 160 वारंटियों में ईस्ट जोन से 37, वेस्ट से 41, साउथ से 44 और सेंट्रल से 38 शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए वांछितों में ईस्ट, वेस्ट, साउथ से एक-एक और सेंट्रल जोन से दो आरोपी शामिल हैं। इसके अलावा 10 आरोपी अदालत में हाजिर हो गए। वहीं 25 की मृत्यु होने की बात अभियान में सामने आई है। (संवाद)