फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: देवकांत की कल होगी उन्नाव कोर्ट में पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बर्रा की युवती से दुष्कर्म, जबरन गर्भपात और हत्या के मामले में नामजद मुख्य आरोपी देवकांत उत्तम के खिलाफ न्यायालय से मिले बी-वारंट के आदेश को उन्नाव पुलिस के पैरोकार ने सोमवार को कानपुर जेल में तामीला करा दिया है। कानपुर पुलिस उसे बुधवार को उन्नाव सीजेएम न्यायालय में पेश करेगी। कोतवाली पुलिस के अनुसार न्यायालय से आरोपी के बयान व अन्य प्रक्रिया पूरी करने के लिए कस्टडी रिमांड की मांग की जाएगी। प्रयास है कि न्यायालय आरोपी को उन्नाव जेल में न्यायिक अभिरक्षा में रखने का आदेश दे ताकि युवती के हत्यारोपी के बयान व अन्य प्रक्रिया पूरी की जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें