कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र के राजापुरवा में किशोरी से पड़ोस में रहने वाला 16 वर्षीय किशोर सात माह से दुष्कर्म कर रहा था। किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रविवार की देर रात किशोर के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी के अनुसार किशोर को किया गिरफ्तार कर लिया गया है।