कानपुर। स्व. आत्माराम अग्रवाल मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज सोमवार को आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब में होगा। केसीए से मान्यता प्राप्त इस टूर्नामेंट में 16 टीमों को चार पूल में बांटा गया है। हर ग्रुप में राउंड रॉबिन के आधार पर मैच होंगे और हर ग्रुप की टॉप टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी। फाइनल मैच 20 अगस्त को फ्लड लाइट की दूधिया रोशनी में होगा।
टूर्नामेंट की विजेता टीम को 1.11 लाख रुपये, उपविजेता को 51,000 रुपये और द्वितीय उपविजेता को 11,000 रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। तीनों शीर्ष टीमों के खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफियां और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। सभी मुकाबले 20-20 ओवर के खेले जाएंगे। आयोजन अध्यक्ष पीके श्रीवास्तव ने बताया कि टूर्नामेंट में 12 अगस्त को पहला मैच मेथाडिस्ट हाई स्कूल बनाम क्राइस्टचर्च कॉलेज के बीच सुबह साढ़े नौ बजे से खेला जाएगा। दूसरा मैच बिलाबांग हाईस्कूल और गुरु हरराय अकादमी के बीच दोपहर डेढ़ बजे और तीसरा मैच एसएआर जयपुरिया स्कूल बनाम स्कॉलर मिशन स्कूल के बीच शाम को छह बजे से खेला जाएगा।