फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभर के 16 विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी वॉलीबाल में दिखाएंगे दम

Tue, 08 Jan 2019 09:15 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
सीएसजेएमयू, कानपुर में 21 से 25 जनवरी तक अंतर विश्वविद्यालयीय वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता में पहली बार देशभर के 16 टॉप विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी 21 से 25 जनवरी के बीच दमखम दिखाने शहर आ रहे हैं। पहली बार अखिल भारतीय स्तर पर छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय को प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए मेजबानी का मौका मिला है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय मैदान पर 21 जनवरी से शुरू हो रही पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता में ईस्ट, साउथ, वेस्ट और नार्थ जोन की चार-चार टॉप टीमें शामिल होंगी। नार्थ जोन प्रतियोगिता भी छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में हुई थी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र, पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़, पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला और गुरुनानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर की टीमों ने ऑल इंडिया के लिए क्वालीफाई किया था जबकि प्रतियोगिता में कुल 32 विश्वविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया था। इसी तरह अन्य तीन जोन में भी विभिन्न प्रतियोगिता के बाद चार-चार टीमों का चयन हुआ। विवि के क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि सभी जोन की टॉप चार टीमें मतलब कुल 16 टीमों के बीच महामुकाबला होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें