फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: प्रधान सहित 16 लोगों पर डकैती का मुकदमा दर्ज, ये है पूरा मामला

Thu, 22 Oct 2020 09:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले के राजेेपुर में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्रधान समेत 16 लोगों के खिलाफ डकैती का मुुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। थाना क्षेत्र के गांव खंडौली निवासी जागेश्वर पाल ने गांव के प्रधान बलवीर सिंह, सत्यवीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर जानलेवा फायरिंग करने व डकैती का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


इसमें आरोप लगाया कि प्रधान उसका चबूतरा नहीं बनने दे रहे थे। पुलिस अधिकारियों की मदद से चबूतरे का निर्माण करवा लिया। इसी रंजिश में 19 नवंबर 2019 को प्रधान व उनके तीन नामजद परिवारी सहित 16 लोग हथियार लेकर दरवाजे पर आए और चबूतरा गिराने लगे। विरोध करने पर जानलेवा फायरिंग कर दी और अलमारी में रखे आठ हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें