फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 16 रुपये में कपड़े का ऑफर सुन उमड़ी हजारों की भीड़, कानपुर में भगदड़ के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Sun, 16 Aug 2026 08:09 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: अनवरगंज थाना क्षेत्र के आलम मार्केट में रविवार को 16 मिनट की 16 रुपये की सेल ने अफरा-तफरी मचा दी। कपड़ा कारोबारी रईस आलम ने जन्मदिन के मौके पर महज 16 मिनट के लिए कपड़ों समेत कई सामान की कीमत 16 रुपये कर दी। सेल की जानकारी मिलते ही हजारों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
16 Rupees Sale, Crowd Stampede - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना अनवरगंज क्षेत्र स्थित आलम मार्केट में रविवार को उस समय भारी अफरा-तफरी मच गई, जब एक कपड़ा कारोबारी का अनोखा ऑफर पुलिस और प्रशासन के लिए सिरदर्द बन गया। कपड़ा व्यापारी रईस आलम ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में महज 16 मिनट के लिए कपड़ों समेत कई सामानों की कीमत घटाकर मात्र 16 रुपये कर दी थी।

विज्ञापन
Trending Videos

16 रुपये की सेल सुनते ही उमड़ा जनसैलाब

16 रुपये में कपड़े मिलने की खबर आग की तरह सोशल मीडिया और इलाके में फैल गई। देखते ही देखते आलम मार्केट के बाहर हजारों की संख्या में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि मुख्य मार्ग पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और दुकान के बाहर धक्का-मुक्की शुरू हो गई। देखते ही देखते मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसमें कई लोगों के चोटिल होने की सूचना है।

विज्ञापन

स्थिति काबू करने को भांजी लाठियां

हालात बिगड़ते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसीपी के नेतृत्व में अनवरगंज समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुँची। बेकाबू हो चुकी भीड़ को तितर-बितर करने और स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस की सख्त कार्रवाई के बाद भीड़ इधर-उधर भागी और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासनिक टीम शांति व्यवस्था बनाए रखने में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें