फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ के निरीक्षण में खुली अव्यवस्थाओं की पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। बेड पर गंदी चादरें, शौचालय में गंदगी, जनरल वार्ड में खराब पंखे, मरीजों के साथ संवेदनहीनता जैसी तमाम खामियां मुख्य चिकित्साधिकारी को निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में देखने को मिली। जबकि, बिना सूचना के कई चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी भी नदारद मिले। उन्होंने नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित कर्मियों का वेतन काटने के निर्देश देने के साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया, जबकि व्यवस्था सुधारने के लिए कड़ी चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अव्यवस्था का मामला अमर उजाला में मंगलवार को प्रकाशित होने के बाद बुधवार को सीएमओ ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने जिला पुरुष व महिला अस्पताल की ओपीडी, जनरल वार्ड, एनआरसी, अल्ट्रासाउंड कक्ष, आपरेशन थियेटर, डिलीवरी वार्ड, एसएनसीयू (सिक न्यू बार्न केयर यूनिट) सहित अन्य वार्डों की स्थिति देखी। पुरुष अस्पताल के जनरल वार्ड में साफ-सफाई व्यवस्था का अभाव मिलने के साथ ही शौचालयों में भारी गंदगी देख उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र की स्थिति का जायजा लिया, जहां बेड पर गंदी चादरों के साथ ही साफ सफाई नहीं मिली। इसके साथ ही महिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में तीन एसी खराब मिले। जबकि ओपीडी में 50-60 मरीजों की लंबी लाइन होने के बाद भी वहां कोई चिकित्सक नहीं दिखा।
महिला अस्पताल में डा. सुधी माहौर के अलावा सीएमएस सहित सभी चिकित्सक नदारद मिले। इस पर उन्होंने उक्त चिकित्सक को बुलाकर ओपीडी मरीजों को देखने के निर्देश दिए। वहीं सीएमएस सहित अन्य सभी चिकित्सकों के नदारद मिलने पर कड़ी आपत्ति जताई। जबकि, पुरुष अस्पताल में चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों सहित 18 लोग अनुपस्थित मिले। वहीं 5 चिकित्सक अवकाश पर मिले। अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी हीरा सिंह ने बताया कि अनुपस्थित चिकित्सक व कर्मियों का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर प्रबंधन को कड़ी चेतावनी दी गई है, साथ ही रिपोर्ट जिलाधिकारी के साथ ही प्रमुख सचिव को भेजी जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें