फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता मंत्रालय की टीम ने शौचालयों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। केंद्र सरकार की टीम ने अमरौधा के अमिलिया व मैथा ब्लाक के टोडरपुर में शौचालय निर्माण की हकीकत देखी। वहां की स्थिति की ऑनलाइन रिपोर्टिंग मंत्रालय की वेबसाइट पर की। टीम ने निर्माण से लेकर शौचालयों के उपयोग तक पूरा विवरण जुटाया।
विज्ञापन

भारत सरकार की पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय की ओर से आई क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम के सत्यजीत सिंह व पुनीत ने सोमवार को अमरौधा ब्लाक के अमिलिया गांव पहुंचकर शौचालयों के निर्माण की हकीकत देखी। टीम के सदस्यों ने 80 लाभार्थियों से जानकारी लेने के साथ उनके फोटो, आधार, पासबुक की फोटो के साथ शौचालय के फोटो लिए। शौचालयों के दरवाजा, सीट लंबाई, चौड़ाई, ऊंचाई आदि का विवरण लिया। इसके साथ गांव की साफ सफाई देखी। टीम ने सर्वेक्षण का पूरा विवरण मंत्रालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन फीड किया। इसके साथ ही गांव के आंगनबाड़ी केंद्र व स्कूल में बने शौचालय देखे। उनके उपयोग किए जाने बाबत जानकारी ली। रविवार को टीम ने मैथा के टोडरपुर में सर्वेक्षण किया था। स्वच्छ भारत मिशन की हकीकत जांचने के लिए आई टीम सर्वेक्षण कर हर चीज का रिकार्ड एकत्र कर रही है। इस मौके पर जिला समन्वयक विमल कुमार, शैलेश श्रीवास्तव, आशुतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें