कानपुर देहात। सोमवार को एसडीएम ने महिला व पुरुष जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। महिला अस्पताल में एक व पुरुष अस्पताल में तीन डाक्टर अनुपस्थित मिले। उपस्थिति रजिस्ट्रर में डाक्टरों की अनुपस्थिति दर्ज की गई। इसके साथ ही कार्रवाई के लिए जांच आख्या डीएम को सौंपने की बात कही गई।
जिला अस्पताल में डाक्टरों की मनमानी पर लगाम नहीं लग पा रही है। लगातार उच्चाधिकारियों को इसकी शिकायतें मिल रही हैं। सोमवार को डीएम राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर एसडीएम अकबरपुर आनंद कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। उन्हें महिला अस्पताल में डाक्टर सरिता अनुपस्थित मिलीं। इसके बाद पुरुष अस्पताल में डा. आराधना, डा. मनोज निगम, डा. दिलीप अग्रवाल अनुपस्थित मिले। एसडीएम ने बताया कि चारों डाक्टरों को उपस्थिति रजिस्ट्रर में अनुपस्थित दर्ज किया गया है। इसके साथ ही कार्रवाई के लिए रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।