फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायका पक्ष ने मारपीट कर हत्या का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट में पांच माह पूर्व शादी होकर आई महिला ने अज्ञात कारणों से कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। ससुरालीजन इसके पीछे किसी कारण को नहीं बता पा रहे हैं जबकि सूचना पर पहुंचे मायका पक्ष ने इसे दहेज की खातिर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


पति व सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों को पकड़कर थाने में बैठाया है। पहाड़ी थाना क्षेत्र के नोनार गांव निवासी जितेंद्र तिवारी का विवाह 27 जनवरी 2019 को बांदा जिले के अतर्रा थाना अंतर्गत गोखिया गांव निवासी मनोज अग्निहोत्री की पुत्री रानू के साथ हुआ था। रविवार की रात संदिग्ध दशा में कमरे के अंदर विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला।

सूचना पर सोमवार की सुबह पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम भेजा दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के पिता मनोज कुमार व मामा रामनरेश आदि नोनार गांव पहुंचे। मामा ने थाने में दी तहरीर में पति व सास पर आरोप लगाते हुए कहा कि दहेज के चलते भांजी रानू की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी है।
विज्ञापन


मामा ने यह भी आरोप लगाया कि दूसरी विदाई के दौरान छोटी बहन गुड्डन भी गई थी। ससुरालीजनों ने उस पर भी घटना की जानकारी न देने का दबाव बनाया था। थानाध्यक्ष दीनदयाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी पति व सास को पकड़ा गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद उचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें