बिल्हौर। कानपुर-फर्रुखाबाद रेल रूट की क्रासिंग संख्या-54 लालपुर और क्रासिंग संख्या-64 ककवन रोड के फाटकों में आई समस्या से रविवार को वाहन चालक दिनभर रहे। गेट मैन की सूचना पर पहुंचे रेल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद रेलवे फाटक को दुरुस्त किया।
रविवार को कस्बे की प्रमुख ककवन रोड क्रासिंग पर रविवार की शाम चार बजे अचानक ऑटोमैटिक रेलवे क्रासिंग फाटक में तकनीकी खराबी आ गई। जिससे लखनऊ-इटावा राजमार्ग और जीटी रोड पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। ऑटोमैटिक गेट खराब होने की सूचना पर पहुंचे रेलवे कर्मियों ने तकनीकी खामी को दूर किया। इधर, रोड और रेल यातायात प्रभावित न होने इसके लिए पल-पल पर क्रासिंग खुलती और बंद होती रही।
इसी तरह जीटी रोड स्थित लालपुर क्रासिंग का पूर्वी छोर का रेल फाटक टूट गया, इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, कई बड़े वाहनों के इधर-उधर से गुजरने के कारण जीटी रोड पर जाम लग गया। गेटमैन वैकल्पिक फाटक बंद कर गाड़ियों को पास कराया। उधर, बिल्हौर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक रामसजीवन ने बताया कि दोनों रेलवे फाटक खराब होने से ट्रेनों के संचालन में कोई असर नहीं पड़ा।
दो रेलवे क्रासिंगों पर आई खराबी सें लगा जाम