फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबकर दो चचेरे भाइयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा(कानपुर देहात)। अमराहट थाना क्षेत्र के सिहुरा गांव निवासी दो चचेरे भाइयों की तालाब में नहाते समय डूबकर मौत हो गई। जानकारी होते ही कोहराम मच गया। परिजन तालाब किनारे पहुंचकर बिलखने लगे। दोनों शव बाहर निकाले गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सिहुरा गांव निवासी लाखन सिंह वाल्मीकि ने बताया कि सोमवार को मेरा बेटा अर्जुन सिंह(15) व मेरे छोटे भाई प्रमोद वाल्मीकि का बेटा करन सिंह (14) गांव के समीप जंगल में अन्य बच्चों के साथ बकरियां चराने गए थे। वहीं तालाब में नहाने के दौरान दोनों डूब गए। उनको डूबता देखकर साथ गए बच्चे शोर मचाने लगे। गांव के गोलू निषाद व चिराग ने परिजनों को दोनों के डूबने की जानकारी दी। परिजन और ग्रामीणों तालाब किनारे पहुंचे। दोनों की तलाश की गई। शव तालाब के गहरे गड्ढे में फंसे थे, जिनको काफी प्रयास करने के बाद बाहर निकाला जा सका। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया, महिलाएं बिलखती रहीं। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण मिश्र के साथ अमराहट थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें