फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर पलटा कंटेनर, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रनियां(कानपुर देहात)। कानपुर-औरैया हाईवे पर सोमवार की सुबह खानचंद्रपुर गांव के सामने अकबरपुर की ओर आ रहा कंटेनर अनियंत्रित होकर बीच हाईवे पर पलट गया। इससे वाहनों को आवागमन बाधित हो गया। थोड़ी ही देर में कई किमी. हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से कंटेनर को वहां से किनारे करवाया। उसके बाद आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन

अमृतसर निवासी जसपाल सिंह पुत्र सुखदेव सिंह कंटेनर में बैग लादकर दिल्ली से झारखंड जा रहा था, तभी रनियां क्षेत्र के खानचंद्रपुर गांव के सामने कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हाईवे पर गश्त कर रही पुलिस ने जोर से आवाज सुनकर खानचंद्रपुर की ओर भागे। उन्होंने केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला।, जिससे उसकी जान बच गई। आवागमन बाधित होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम के कारण खान चंद्रपुर गांव से बारा टोल तक लोग फंसे रहे। पुलिस ने बीच हाईवे पर पड़े कंटेनर को क्रेन से किनारे करवाया। रनियां चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में चालक बाल-बाल बचा। घटना की तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें