कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के नवीपुर सुभाष नगर मोहल्ले में रविवार देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे घर में रखा गृहस्थी का सामान व नगदी जल गई। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। मामले की सूचना पर तहसील प्रशासन को दी गई।
सुभाष नगर मोहल्ला निवासी संतोष कुमार के पुत्र विनय कुमार व अजय पाल के घरों में देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। घर वाले जब तक कुछ जान पाते तब तक आग से घर में रखे कूलर, फ्रिज, टीवी, पंखा, बेड के साथ ही 50 हजार की नगदी जल गई। जानकारी होने पर स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। विनय कुमार ने बताया कि किसानी कर के किसी तरह परिवार का पेट पाल रहे थे। आग ने सालों की मेहनत पर पानी फेर दिया।
फोटो संख्या 20एकेबीपी01- शार्ट सर्किट से जला गृहस्थी का सामान
फोटो संख्या 20एकेबीपी02- आग से जली नगदी
शार्ट सर्किट से लगी आग, गृहस्थी-नगदी जली
नवीपुर के सुभाषनगर के दो घरों में हुआ हादसा