फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध ने सच्ची राह पर चलने का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक(कानपुर देहात)। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को कस्बा स्थित श्रीनगर मोहल्ले में प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लोगों को सच्ची राह पर चलने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

कस्बे के श्रीनगर मुहल्ले में बुद्ध पूर्णिमा पर प्रसाद वितरण में शिक्षक परवेश कुमार ने कहा कि भगवान बुद्ध ने हम सभी को समान भाव से बिना भेदभाव के रहना सिखाया है। जीवों की सेवा करना हमको सिखाया। उनको आदर्श मानकर चलने से हम सब लोग कभी भी पथ से भटक नहीं सकते हैं। कहा कि आज हम सब संकल्प लेते हैं कि भगवान बुद्ध के बताए रास्ते पर चलेंगे। बाद में बनाये गए प्रसाद का भोग भगवान बुद्ध को लगाया गया। इसके बाद दिन भर राहगीरों को खीर पूड़ी का प्रसाद वितरित किया जाता रहा। इस दौरान अजबीर, रामकेश, वेद प्रकाश, अन्नू, गौरीशंकर, राम प्रकाश, शिवकुमार, कमलेश, रामखिलावन सहित लोगों ने प्रसाद वितरण कराया।
विज्ञापन



फोटो संख्या18एकेबीपी04- बुद्ध पूर्णिमा पर प्रसाद वितरण करते भक्त।
बुद्ध ने सच्ची राह पर चलने का दिया संदेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें