फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआरओ के निरीक्षण में फंसे पंचायत सचिव व प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। संदलपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत अगवासी के प्रधान व पंचायत सचिव की लापरवाही डीपीआरओ के निरीक्षण में उजागर हुई। दोनों पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है। डीपीआरओ ने निरीक्षण आख्या सीडीओ को सौंपी है। गांव में गंदगी पाए जाने पर वहां के सफाई कर्मी का मई माह का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन



डीपीआरओ शिवशंकर सिंह ने 7 मई को अगवासी ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया था। जिसमें स्कूल व आंगनबाड़ी के शौचालय गंदे पाए गए थे। इस पर डीपीआरओ ने सफाई कर्मी का मई माह का वेतन रोक दिया। वहीं छूटे हुए लाभार्थियों के 187 शौचालयों के सापेक्ष 11 शौचालय बनाए जाने की जानकारी पंचायत सचिव ने दी। सत्यापन के दौरान वह शौचालय भी बने नहीं मिले। वहीं शौचालय के लिए दी गई धनराशि का विवरण भी पंचायत सचिव उपलब्ध नहीं करा सके।

चौहदवां वित्त आयोग एवं राज वित्त आयोग की वर्ष 2018-19 के कार्यों का विवरण पंचायत सचिव नहीं दिखा सके। डीपीआरओ ने बताया कि मनमाने से तरीके से इन खातों से धन निकाल कर इस्तेमाल किए जाने पर नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों को प्रिया साफ्ट में फीडिंग नहीं कराई गई। प्लान प्लास साफ्टवेयर में फीड कराई गई कार्ययोजना में मनरेगा के कार्यों को शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन


आपरेशन कायाकल्प के तहत स्कूलों की रंगाई पुताई का काम कराया गया है लेकिन टाइल्स आदि नहीं लगाए गए हैं। रनिंग वाटर की व्यवस्था भी नहीं कराई गई। डीपीआरओ ने बताया कि निरीक्षण में बड़ी लापरवाही उजागर हुई है, जिस पर प्रधान व सचिव को नोटिस दी गई है। वहीं जांच आख्या सीडीओ को कार्रवाई के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन



डीपीआरओ के निरीक्षण में फंसे पंचायत सचिव व प्रधान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें