झींझक(कानपुर देहात)। शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं। बल्कि वे जीवन भर समाज को ज्ञान देने व दिशा दिखाने का काम करते हैं। शिक्षक का स्थान समाज में सबसे ऊंचा होता है। एक अच्छे समाज का निर्माण बिना गुरु ज्ञान के नहीं हो सकता। यह वक्तव्य मंगलपुर थाना इंचार्ज तुलसीराम पांडेय ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए दिए।
कस्बे के एक विद्यालय में सेवा निवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान प्रकाश अवस्थी ने कहां की सेवानिवृत्त होने के बाद जिम्मेदारी और भी बड़ जाती है। वह अपने गांवों कस्बों में बच्चों को शिक्षा का ज्ञान देने के साथ ही उनमें संस्कार भी देते रहते हैं। इसको वह अपने दायित्वों की पूर्ति करने का लक्ष्य मानते हैं। कार्यक्रम में पूर्वी बड़ौदा ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक के एस गुप्ता ने शिक्षकों और किसानों के लिए बैंक की लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बाद में सेवानिवृत्त शिक्षकों रामकृष्ण, महाबीर वर्मा, गंगा शरण, गोमती प्रसाद, उजियरे लाल, राम सिंह पाल, महावीर प्रसाद, राजपति देवी सहित 14 शिक्षकों को पुष्पमाला पहना तथा गीता पुस्तक व अंग वस्त्र भेटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान दीवान सिंह, स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज कुमार शर्मा, आलोक गुप्ता, आदित्य गौतम, विक्रम सिंह, पंकज गुप्ता, विजय शर्मा, सुभाष यादव, दिनेश कुशवाहा, बलराम सहित सभी परिषदीय शिक्षक मौजूद रहे। संचालन नरेंद्र यादव, अध्यक्षता बलराम सिंह राठौर ने की।
फोटो संख्या13एकेबीपी09 सेवा निवृत शिक्षकों को सम्मानित करते प्रभारी निरीक्षक
समाज का निर्माण बिना गुरुज्ञान के नहीं