फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतकों के शव गांव पहुंचने पर मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संदलपुर(कानपुर देहात)। थाना सट्टी क्षेत्र के मुगलरोड पर सोमवार भोर हुई दुघर्टना में दो लोगों की मौत हो गई, जिससे गांव में बहू आने की खुशियां काफूर हो गई। सोमवार की शाम शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। बाद में बारात वापस पहुंची।
विज्ञापन

थाना मंगलपुर क्षेत्र के गांव डबरापुर निवासी देशराज कठेरिया के पुत्र आशीष की शादी जनपद जालौन के थाना कालपी के गांव मंगलौर निवासी छुट्टन कठेरिया की पुत्री रेखा संग तय हुई। रविवार की शाम उसकी बारात मंगलोर गांव गई थी। उसी बारात में रेवा निवासी उमेश शरण अपनी बोलेरो लेकर गया था। हादसे के बाद सोमवार की शाम शवों के गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। इसके बाद बहू लेकर बारात वापस पहुंची। बहू की अगवानी की औपचारिकताएं निभाई गई। रेवा निवासी उमेश शरण का दाह संस्कार शेरगढ़ घाट पर किया गया। जबकि डबरापुर निवासी बांकेलाल का दाह संस्कार गांव में ही किया गया।
विज्ञापन



फोटो संख्या13एकेबीपी11- डबरापुर गांव में बांकेलाल की मौत पर बिलखते परिजन
फोटो संख्या13एकेबीपी12- रेवा गांव में उमेश शरण की मौत पर बिलखते परिजन
शवों के गांव पहुंचने पर मचा कोहराम
- बारात की खुशियां मातम में बदली
- पहले पहुंचे मृतकों के शव बाद में लौटी बारात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें