फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान की रेस में अकबरपुर रनियां के मतदाता रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। चार संसदीय सीट के लिए सोमवार को जिले के मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान की रेस में अकबरपुर विधान सभा के मतदाता सबसे आगे निकल गए जबकि भोगनीपुर, रसूलाबाद व सिकंदरा विधानसभा के मतदाताओं के बीच कांटे की टक्कर रही। सुबह 7 से लेकर शाम 6 बजे तक कई बार उतार चढ़ाव का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

जिले के पास अपनी खुद की कोई लोक सभा नहीं है लेकिन यहां के मतदाता चार सांसदों को संसद का राह दिखाने में अहम भूमिका निभाते हैं। अकबरपुर रनियां, भोगनीपुर, सिकंदरा व रसूलाबाद चार विधान सभाएं हैं। चारो विधान सभा के मतदाता अलग-अलग संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान करते हैं। सोमवार को चिलचिलाती धूप के बीच मतदाताओं ने मतदान में हौसला दिखाया। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ हालाकि इस बीच कई बूथों पर ईवीएम में खराबी के चलते मतदान प्रभावित रहा। सुबह 7 से 9 तक दो घंटे में चुनावी दौड़ में अकबरपुर रनियां विधानसभा के मतदाता सबसे आगे जाते दिखे। वहीं भोगनीपुर, सिकंदरा व रसूलाबाद के मतदाता बराबरी पर रहे। इसके बाद 9 से 11 के बीच अकबरपुर रनियां को पीछे खिसका कर भोगनीपुर के मतदाता आगे निकले जबकि, रसूलाबाद, अकबरपुर रनियां सिकंदरा बराबरी पर आते दिखे। सूरज के तेवर चढ़ने से पहले 11 से 1 बजे तक भोगनीपुर व सिकंदरा बराबरी पर आ गए। अकबरपुर व रसूलाबाद के बीच कांटे की टक्कर हो गई। दोपहर में कड़ी धूप के दौरान अकबरपुर के मतदाताओं फिर हौसला दिखाया और सबको पीछे करते हुए पहले स्थान पर आ गए। वहीं भोगनीपुर व सिकंदरा बराबरी रहे रसूलाबाद भी टक्कर देता नजर आया। दोपहर बाद तीन से 5 बजे की रेस में अकबरपुर रनियां के मतदाताओं ने किसी को आगे नहीं निकलने दिया बाकी तीनों विधानसभा मतदान में बराबरी पर आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें