कानपुर देहात। रूरा नहर पुल के पास लोहे के पोल लदे एक ट्रक के फंस जाने से रूरा-अकबरपुर मार्ग करीब एक घंटे तक जाम रहा। जाम में फंसकर लोग काफी देर परेशान रहे। इसके बाद जैसे-तैसे ट्रक को वहां से हटाया गया। इसके बाद में आवागमन सामान्य हो सका।
सुबह करीब 10 बजे रूरा-अकबरपुर मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया। जब एक लोहे के पोल से लदे ट्रक का अगला हिस्सा उठ गया। आसपास खड़े लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों के काफी मशक्कत की बावजूद ट्रक वहां से नहीं हट पाया। इसी बीच उक्त मार्ग पर दोनों ओर जाम लग गया। बताया जा रहा है कि ट्रक पीडब्ल्यूडी विभाग में लगा हुआ है। उसी के काम में वह लोहे के पोल को ले जा रहा था। लेकिन वह नहर पुल के पास ट्रक का अगला हिस्सा अचानक चलते हुए उठ गया। घंटे भर बाद जब ट्रक को वहां से हटाया गया, तब जाकर मार्ग पर आवागमन सामान्य हो सका। वहीं ट्रक पर लदे लोहे के पोल सड़क पर टकराने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई।