फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कंधिया गांव में सोमवार सुबह विवाहिता का शव फांसी पर फंदे पर लटका मिला। पिता ने पति समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ हत्या की आशंका जताकर तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कंधिया गांव का सलीम अमरूद के बाग की रखवाली करता है। वह पत्नी जन्नतुन (35) और चार बच्चों खुशनुमा, आफरीन, आबिद और आदिम के साथ बाग में ही रहता था। रविवार शाम बच्चे गांव में दादी के घर चले गए। बाग में सलीम और उसकी पत्नी थीं। बेटी खुशनुमा सोमवार सुबह बगीचे में पहुंची। वहां अमरूद के एक पेड़ पर रस्सी से बने फंदे पर मां जन्नतुन का शव फांसी पर लटका मिला था, पिता समीम घर में नहीं था। मां का शव देख खुशनुमा चीखने लगी।
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग बाग में पहुंचे और शव को उतारकर मृतका के पिता जगजीवनपुर निवासी कल्लू मंसूरी और पुलिस को सूचना दी। एसएसआई दिनेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। कल्लू मंसूरी ने पति समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी है। घटना के बाद सलीम और उसके भाई घर से भाग निकले। कल्लू ने बताया कि जन्नतुन की शादी 20 साल पहले हुई थी लेकिन अभी तक उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। एसएसआई ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बाग के बाहर खेत में टूटी चूड़ियां और एक खून लगा कपड़ा पड़ा था। कल्लू मंसूरी ने बताया कि जन्नतुन के मुंह में भी खून लगा था। आशंका जताई कि पति से उसका विवाद हुआ होगा, संघर्ष में उसकी चूड़ियां टूट गई हैं। चोट लगने से खून निकला है। गले में अंगुलियों के निशान मिले हैं। इससे हत्या कर शव फांसी पर लटकाने की भी आशंका है।




फांसी पर लटका मिला महिला का शव
पिता ने जताई हत्या की आशंका, पति समेत छह के खिलाफ तहरीर
क्रासर
पति व बच्चों के साथ गांव के बाहर बाग में रहती थी
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या-24 एकेबीपी-16 मृतका जन्नतुन (फाइल फोटो)
फोटो संख्या-24 एकेबीपी-17 घटना स्थल पर छानबीन करती पुलिस।
फोटो संख्या-24 एकेबीपी-18 मां की मौत से बेसुध बच्चे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें