फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर गौरियापुर में बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। गौरियापुर गांव में होली पर पहले दाढ़ी बनवाने की बात पर गुरुवार को ग्राम प्रधान और दूसरे पक्ष में मारपीट व पथराव हो गया। दोनों पक्षों के 35 लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा अनुसूचित जाति उत्पीड़न और बलवा की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने 23 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य की तलाश की जा रही है। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

गांव के गुड्डू तिवारी और पुन्नू संखवार गुरुवार को दाढ़ी बनवाने नाई की दुकान पर गए थे। पहले दाढ़ी बनवाने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। दुकान पर मौजूद लोगों ने दोनों को शांत कराकर घर भेज दिया। दोनों ने अपने अपने घर वालों को विवाद की जानकारी दी। उस समय तो दोनों पक्ष शांत रहे और जमकर होली खेली। शाम को एक दूसरे के घर होली मिलने जा रहे थे तभी गुड्डू और पुन्नू पक्ष के लोग एक दूसरे पर हमलावर हो गए। दोनों पक्षों से पथराव और लाठी डंडे चलने लगे। इससे गांव के लोग घरों में दुबक गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर यूपी 100 और कोतवाली पुलिस गांव पहुंची। पुलिस पहुंचने पर दोनों पक्ष के लोग शांत हुए। गुड्डू तिवारी पक्ष के गोपाल तिवारी ने ग्राम प्रधान रामबाबू कठेरिया, बानेश्वर, दीपक, कल्लू, जय सिंह कठेरिया, छोटे कठेरिया, उत्तम, वीरु, धीरू, राज नारायन, मुन्नू संखवार, अजीत, ज्ञान सिंह, प्रदीप संखवार और चार अज्ञात लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने, बलवा, पथराव करने का मुकदमा दर्ज कराया। इसी तरह पुन्नू पक्षे के जय सिंह ने ओमकार उर्फ बबलू तिवारी, गोविंद तिवारी, अनुज तिवारी, गोपाल तिवारी, सोनू तिवारी, रामजी तिवारी, सरवन तिवारी, कल्लू तिवारी, राधाकृष्ण तिवारी, राजा तिवारी और सात अज्ञात लोगों पर अनुसूचित जाति उत्पीड़न, घर में घुस कर मारपीट व पथराव, जान से मारने की धमकी देने और बलवा की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


अकबरपुर कोतवाल ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों के 35 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर 23 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।



होली पर गौरियापुर में बवाल
प्रधान और दूसरे पक्ष में पथराव, जमकर लाठियां चलीं
क्रासर
ग्राम प्रधान समेत 35 लोगों पर मुकदमा दर्ज
23 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एहतियातन गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें