अमर उजाला ब्यूरो
मूसानगर । थाना पुलिस ने सोमवार रात घार गांव की खोया भट्ठी से 10 क्विंटल नकली खोया, दूध पाउडर, रिफाइंड ऑयल बरामद कर संचालक और तीन कारीगरों को गिरफ्तार किया। मंगलवार को सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। सैंपल लेकर ब्लॉक खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने खोया नष्ट करा दिया।
भोगनीपुर थानाध्यक्ष रोहितकुमार तिवारी को मुखबिर से घार गांव निवासी पिंटू के घर में संचालित खोया भट्ठी पर नकली खोया बनाने की सूचना मिली थी। इस पर थानाध्यक्ष ने फोर्स के साथ सोमवार रात करीब 12 बजे गांव में छापा मारा। भट्ठी पर दो बोरी दूध पाउडर, रिफाइंड ऑयल, दो ड्रम में रखा 10 कुंतल खोया के अलावा कढ़ाई, भगौना और तराजू-बांट बरामद किया गया। पुलिस भट्ठी संचालक घार गांव निवासी विजय कुमार उर्फ पिंटू और कारीगर सतीश कुमार, प्रशांत कुमार व राम विलास दबोच कर मलासा ब्लॉक की खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनीता देवी को सूचना दी। मौके पर पहुंची विनीता ने खोया मिलावटी होने की आशंका जताई।
उन्होंने खोया का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भी भेजा। पुलिस ने संचालक समेत चारों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरों आरोपियों को सुबह निजी मुचलके पर छोड़ दिया। सैंपल की जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि भट्ठी पर नकली खोया तैयार कर कानपुर देहात जनपद के अलावा कानपुर नगर, हमीरपुर, औरैया और जालौन जिले के बाजारों में बेचा जाता था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनीता ने बताया कि सैंपू, वाशिंग पाउडर, सक्रीन के घोल, रिफाइंड आयल को दूध पाउडर में मिलाकर नकली खोया तैयार कर लेते हैं। होली, दीपावली और अन्य त्योहार पर नकली खोया बनाने वाले ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं। इस पर रोक लगने के लिए जिले भर में छापे मारे जा रहे हैं। पीएचसी अमरौधा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.आदित्य सचान ने बताया कि नकली खोया के इस्तेमाल से डायरिया व डिहाईड्रेश हो सकता है। लगातार सेवन से किडनी और लीवर भी खराब हो सकत हैं।
फोटो 19 पीयूकेपी 1 : खोया की जांच करती खाद्य सुरक्षा अधिकारी और मौजूद पुलिस।
10 कुंटल नकली खोया पकड़ा
भट्ठी संचालक और तीन कारीगर गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस निजी ने मुचलके पर छोड़ा
क्रासर
जनपद के अलावा कानपुर, जालौन, औरैया में करते थे खपत