फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक को रौंद चाय की दुकान में घुसा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रनियां। चौकी क्षेत्र के रनियां पड़ाव के पास शुक्रवार शाम कानपुर की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक बाइक सवार को रौंदते हुए चाय की दुकान में जा घुसा। ट्रक ने हाइवे किनारे खड़ी स्कार्पियों व शताब्दी बस को भी टक्कर मारी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। चालक भी ट्रक में फंस कर घायल हो गया। पुलिस घायलों को जिला अस्पताल भेजा।

पुखरायां निवासी पिंटू (20) रनियां में रहकर फैक्टरी में काम करता था। वह शुक्रवार शाम रनियां निवासी साथी सुमित के साथ बाइक से जा रहा था। रनियां पड़ाव पर कानपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद बेकाबू ट्रक पास खड़ी शताब्दी बस व एक स्कार्पियों में टक्कर मारते हुए चाय की दुकान में जा घुसा। होटल बंद था जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बस में टक्कर लगने से उसमें सवार यात्रियों में खलबली मच गई। हादसे में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। मौके पर पहुंचे सीओ अर्पित कपूर, रनियां चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह ने लोगों की मदद से केबिन काट कर चालक को बाहर निकाला। चालक अपना नाम नहीं बता सका। पुलिस ने घायल सुमित व ट्रक चालक को जिला अस्पताल भेजा है। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।





बाइक को रौंद चाय की दुकान में घुसा ट्रक
सवारियों से भरी निजी बस और स्कार्पियो में मारी टक्कर
क्रासर
बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
ट्रक का चालक भी जख्मी, अस्पताल में भर्ती

फ्रोटो संख्या 15एकेबीपी19- घटना स्थल पर जमा लोगों की भीड़
फोटो संख्या 15एकेबीपी20- ट्रक संचालक को निकालते स्थानीय लोग व पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें