अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। होली त्योहारी पर मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य विभाग टीम छापे मार रही है। शुक्रवार को मुर्री और रसूलाबाद मेें तीन जगह से खोया के नमूने भरे गए।
मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी शैलेश दीक्षित की अगुवाई में विभाग के सुधा कनौजिया, प्रभु राज सिंह आदि ने रसूलाबाद, मुर्री में खोया बनाने वालों के यहां छापा मारा। छापे की भनक लगने पर आसपास के दुकानदार शटर गिरा कर भाग गए। खाद्य टीम ने मुर्री में ललित कुमार और जय सिंह की खोया भट्टी से खोये का नमूना लिया। इसके बाद रसूलाबाद में राम नरेश के यहां से भी खोया का नमूना लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके गुप्ता ने बताया कि मिलावटखोरी पर लगाम लगाने के लिए जांच की जा रही है।
तीन खोया भट्टियों से तीन नमूने
मिलावट खोरी के खिलाफ विभाग की सक्रियता जारी
फोटो संख्या 15एकेबीपी01- खोया भट्टी से खोये का नमूना लेती खाद्य विभाग की टीम।