अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। लोक सभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता के पालन को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में डीएम व एसपी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए गए। प्रतिबंधित सामग्री पर नजर रखने और संबंधित पर कार्रवाई का निर्देश भी दिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने एसडीएम, क्षेत्राधिकारियों, निर्वाचन अधिकारियों से कहा कि संवेदनशील, अति संवेदनशील और वल्नरेबिलिटी वाले बूथों को चिह्नित करें। मतदेय स्थल पर नाम, थाने का नाम, मजरा, ग्राम, वार्ड का नाम दर्ज कराएं। ऐसी बस्तियों व मजरों पर नजर रखें जहां गत चुनावों में एक प्रत्याशी को 75 फीसदी से अधिक मत मिले हों। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पोलिंग बूथ वाले विद्यालय में पेयजल, शौचालय, रैम्प, एवं प्रकाश की व्यवस्था तथा पोलिंग बूथ में पोलिंग पार्टियों को जाने का सही रास्ता तथा पोलिंग बूथ पर कोई कमी हो तो उसको तत्काल देखकर ठीक करा लें।
जिन बूथों पर बहुत कम मतदान हुआ हो वहां की जनता को जागरूक कर मतदान के लिए प्रेरित करें। स्टेटिक टीम अवैध सामग्री, मादक पदार्थ, भारी मात्रा में धन आदि हो उसकी नियमानुसार गाड़ियों की जांच करें। बैठक में एसपी राधेश्याम, एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, कोषाधिकारी केके पांडेय, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अंजू वर्मा, जिला सूचना अधिकारी वीएन पांडेय आदि मौजूद रहे।
प्रचार सामग्री, संदिग्धों पर नजर रखें अफसर
जिलाधिकारी कलक्ट्रेट में की अधिकारियों के साथ बैठक
क्रासर
निर्वाचन आयोग के दायित्वों का निर्वहन करने के दिए निर्देश
फोटो संख्या 17- नोडल अफसरों के साथ बैठक करते जिलाधिकारी